रांची के नामकुम में भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक की मौत

रांची के नामकुम में भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक की मौत

Share
Link copied

रांची के नामकुम इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जमशेदपुर-रांची रोड़ पर रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें हादसे में एक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रांची से जमशेदपुर जा रही स्कार्पियों ने ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में स्कार्पियों चालक की स्टेयरिंग में फंसकर मौत हो गई। आगे की सीट पर बैठा शख्स भी बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं पीछे की सीट पर बैठे लोगों की जान बच गई, उन्हे हल्की चोट आई। इस हादसे में स्कार्पियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow