डीसी रांची के निर्देशानुसार रांची जिला में मास्क चेकिंग अभियान जारी, 124 वाहनों की चेकिंग हुई 9 ऑटो का फाइन कटा.

डीसी रांची के निर्देशानुसार रांची जिला में मास्क चेकिंग अभियान जारी, 124 वाहनों की चेकिंग हुई 9 ऑटो का फाइन कटा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Share


WhatsApp Group


Join Now


WhatsApp Channel


Join Now

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

रांची : रांची में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निर्देशानुसार रांची जिला में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने अपने स्तर से कोरोनावायरस के उल्लंघन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

आज जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश ने जगह-जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु जागरूक भी किया। आज मास्क चेकिंग अभियान के दौरान लालपुर, किशोरी यादव चौक, खादगढ़ा बस स्टैंड कांटाटोली, सरकारी बस डिपो इत्यादि में मास्क चेकिंग अभियान तथा कोविड-19 अनुपालन से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।

मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 124 वाहनों की भी चेकिंग की गई। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर 9 ऑटो चालकों से 4500 रुपये का फाइन भी काटा गया है। सभी यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह सजग एवं सतर्क रहें। और निर्धारित संख्या में ही ऑटो पर बैठे। थोड़ा इंतजार करें, धैर्य एवं संयम रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग करें तथा समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करते रहे।