मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल शाम 6:30 बजे से वर्चुअल माध्यम से होगी सर्वदलीय बैठक.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल शाम 6:30 बजे से वर्चुअल माध्यम से होगी सर्वदलीय बैठक.

Share
Link copied

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कल शाम 6:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है । यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी । इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा राज्य के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को सूचना दी जा रही है और इस वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें कल दोपहर तक लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

सभी दलों से सुझाव लेने के बाद सरकार लेगी निर्णय
राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से विचार विमर्श और सुझाव लेने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है । इस बैठक में कोरोना की रोकथाम और बचाव को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों के आधार पर सरकार आगे कोई निर्णय लेगी ।

कोरोना संक्रमितों के बेहतर बेहतर इलाज के लिए सरकार ने उठाए हैं कई कदम
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री झारखंड में कोरोना संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इसे नियंत्रित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं ।इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 की जांच में तेजी लाने और अस्पतालों में संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए पहले ही कई निर्देश दे चुके हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा है संक्रमित मरीजों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है । उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना की वजह से हालात को नियंत्रित करने के लिए जल्दी कई और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow