मुंबई से हटिया स्टेशन पहुंचे सभी मजदूरों का कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्टिंग की गई.

मुंबई से हटिया स्टेशन पहुंचे सभी मजदूरों का कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्टिंग की गई.

Share
Link copied

रांची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निर्देशानुसार हटिया रेलवे स्टेशन पर आज तड़के आनेवाले मजदूरों की कोविड टेस्टिंग की गई। पदाधिकारियों की देखरेख में कई गई टेस्टिंग एस डी एम रांची सदर श्री उत्कर्ष गुप्ता, सीओ नामकुम श्री सुरेन्द्र उरांव, सीओ नगड़ी श्री संतोष कुमार शुक्ला की देखरेख में मजदूरों की टेस्टिंग की गई।

गौरतलब है कि मध्य रात्रि से ही कोरोना वारियर थे तैनात, रातभर जगकर किया टेस्टिंग। सभी स्वास्थ्यकर्मी, पारा मेडिकल स्टाफ्स, लैब टेक्नीशियन मध्य रात्रि से ही अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर कोरोना जांच दल के साथ उपस्थित थे। अनवरत कार्य करते हुए उन्होंने 1375 यात्रियों की कोविड जांच को सम्पन्न किया।

ज्ञात है कि मजदूरों से भरी हुई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई से हटिया स्टेशन पहुंची। सभी मजदूरों का कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्टिंग की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow