पुरानी नियोजन नीति को रद्द कर नई नियोजन नीति लाने की घोषणा का किया गया विरोध.

पुरानी नियोजन नीति को रद्द कर नई नियोजन नीति लाने की घोषणा का किया गया विरोध.

Share
Link copied

राँची : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पुरानी नियोजन नीति को रद्द कर नई नियोजन नीति लाने की घोषणा के विरोध में ABVP द्वारा विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ABVP छात्र संगठन के छात्रों ने मुख्यमन्त्री का पुतला जलाया।

ABVP के जिला महानगर मंत्री दुर्जेश सिंह ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार अपने को झारखंडियों की हितैषी होने का दम्भ भरती है पर जिस तरह से इस सरकार ने नियोजन नीति को रद्द कर नई नियोजन नीति लाने की घोषणा की है, पर अभी तक इसको लेकर अधिसूचना तक नही निकाला गया है, जिससे झारखण्ड के लाखों बेरोजगार युवा उहा पोह की स्थिति में हैं। यही नही पुरानी नीति से जिनको प्रदेश में नॉकरियों में मौका मिला वे कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों का की मांग है कि सरकार जल्ड से जल्द नियोजन नीति को लेकर अधिसुचना जारी करे, नहीं तो छात्रों का आंदोलन और तेज होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow