Awareness program organized on World Menstrual Hygiene Management Day, adolescent girls received hygiene kits

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, किशोरियों को मिली हाइजिन किट

Awareness program organized on World Menstrual Hygiene Management Day, adolescent girls received hygiene kits
Awareness program organized on World Menstrual Hygiene Management Day, adolescent girls received hygiene kits

रांची : विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी सभागार में जिला प्रशासन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” रही, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को समाप्त कर किशोरियों और बालिकाओं में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान पहली बार मासिक धर्म में प्रवेश करने वाली किशोरियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए हाइजिन एवं पोषण किट प्रदान की गई।

उपायुक्त ने जिले के सभी कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए 16 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराईं। वहीं, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके को सैनिटरी नैपकिन डिस्पोजर मशीन भी सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को महावारी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा सैनिटरी नैपकिन पैड वितरित किए गए।

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं के बीच स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, कस्तुरबा विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सीडीपीओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now