Babulal Marandi : बाबूलाल मरांडी बने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष , बधाइयों का लगा तांता
Babulal Marandi
देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में संगठनात्मक उलटफेर किया है। झारखंड के लिए ये बडी खबर इसलिए है की झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हटा दिया गया है । और उनके जगह पर बाबू लाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। बताते चलें कि सोमवार को PM नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया।एक दिन पहले 5 घंटे तक मीटिंग

पीएम ने सोमवार को प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। PM ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि जनता की सेवा का संकल्प हो तो उसे पूरा करने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से बचे हुए कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए कहा है। मीटिंग में पिछले चार साल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। आम चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से बचे हुए कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए कहा है।


















