नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले बाबूलाल मरांडी, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ संगठनात्मक विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक और उपयोगी बताया।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीतियों के मद्देनजर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

















