सिमडेगा के भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, दिल्ली और करनाल में “यंग अचीवर्स अवार्ड” और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजे गए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा जिले ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ठेठईटांगर प्रखंड के बलसेरा निवासी भरत सिंह और ताराबोगा की वीणा ज्योति कुमारी को नई दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में आयोजित भव्य समारोह में “यंग अचीवर्स अवार्ड” मोमेंटो और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड (इंग्लैंड)” सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (NIFAA) की सिल्वर जुबली समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

सिमडेगा के भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, दिल्ली और करनाल में “यंग अचीवर्स अवार्ड” और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजे गए

राष्ट्रीय मंच पर सिमडेगा का गौरव

भरत सिंह ने इससे पहले 2019 में नेशनल यूथ पार्लियामेंट, दिल्ली और 2020 में झारखंड युवा सदन में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया था। वहीं, वीणा ज्योति कुमारी ने 2021 में झारखंड युवा सदन और मिलान फाउंडेशन द्वारा आयोजित गर्ल आइकॉन लीडरशिप समिट में हिस्सा लिया। इसके अलावा, 2023 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित “युवा संगम – एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में हरियाणा में सिमडेगा का नेतृत्व कर उल्लेखनीय योगदान दिया।

सिमडेगा के भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, दिल्ली और करनाल में “यंग अचीवर्स अवार्ड” और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजे गए

विशाल आयोजन में देश-विदेश की हस्तियाँ शामिल

इस समारोह में देश-विदेश से लगभग 3000 युवा शामिल हुए, जिनमें से भारत के 780 जिलों से चयनित 1600 युवाओं को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य सरकारों के कैबिनेट मंत्री, जानी-मानी हस्तियाँ और NIFAA की विभिन्न राज्य शाखाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

सिमडेगा के भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, दिल्ली और करनाल में “यंग अचीवर्स अवार्ड” और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजे गए

सिमडेगा में खुशी की लहर

इस उपलब्धि पर रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, बोलबा प्रखंड अध्यक्ष रामजतन सिंह, सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अशोक मिश्रा, BCA विभाग के प्रो. कौशिक सर, अजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

सिमडेगा के भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, दिल्ली और करनाल में “यंग अचीवर्स अवार्ड” और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड” से नवाजे गए

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now