भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला इकाई की घोषणा हुई.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला इकाई की घोषणा हुई.

Share
Link copied

जामताड़ा : आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला इकाई की घोषणा महिला मोर्चा अध्यक्षा नीना शर्मा के द्वारा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीना शर्मा ने कहा की महिला मोर्चा की टीम का गठन भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा को एक नई मजबूती और महिलाओं के बीच एक नई पकड़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा मोदी सरकार में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं इसी कारण महिला मोर्चा की भूमिका आज समाज में काफी महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा कमेटी का गठन जामताड़ा जिले में किया गया है, जिसमें सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व प्रत्याशी जामताड़ा विधानसभा वीरेंद्र मंडल ने कहा महिला मोर्चा की एक टीम आगामी चुनाव में पार्टी की जीत में मील का पत्थर साबित होगी। महिला मोर्चा हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण मोर्चा रहा है नीना शर्मा जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला जामताड़ा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी इस अवसर पर जिला महामंत्री सुमित शरण, प्रभास हेंब्रम जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow