DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के Exam में शानदार प्रदर्शन

DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के Exam में शानदार प्रदर्शन

Share
Link copied
DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के Exam में शानदार प्रदर्शन
DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची के इन दोनों छात्रों ने ना केवल स्कूल का, बल्कि झारखंड का नाम भी रोशन किया है।
DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के Exam में शानदार प्रदर्शन
                      भास्कर मिश्रा
आदित्य भारती, नवीं कक्षा  में पढ़ते हैं, उन्होंने  जोनल स्तर पर दूसरा स्थान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वां रैंक हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें 2500 रुपये, एक प्रमाण पत्र और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। दूसरी ओर, भास्कर मिश्रा ने भी इसी परीक्षा में जोनल स्तर पर 22वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 415वां स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल, डिस्टिंक्शन और मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
DAV कपिलदेव के भास्कर मिश्रा और आदित्य भारती का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के Exam में शानदार प्रदर्शन
                       आदित्य भारती
स्कूल के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा, ने दोनों छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित कक्षा अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमताओं को और निखार सकें।
यह उपलब्धि दोनों छात्रों के कठिन परिश्रम, लगन और स्कूल के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow