गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पारसनाथ पहाड़ी से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पारसनाथ पहाड़ी से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पारसनाथ पहाड़ी से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह, झारखंड: सुरक्षा बलों ने गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। खुखरा थाना क्षेत्र के जोकाई नाला और गर्दी के समीप घने जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है।
सुरक्षा बलों ने सिंटेक्स टंकी के अंदर जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री को बरामद किया।

गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पारसनाथ पहाड़ी से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

बरामद सामान में शामिल हैं:
12 बोर डबल बैरल राइफल (फैक्ट्री मेड): 1
315 बोर सिंगल शॉट राइफल: 4
7.62 SLR राइफल (मैगजीन के साथ): 1
वायर कटर (बड़ा साइज): 2
मैगजीन पाउच: 3
पिस्टल पाउच: 1
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर नं. 33 (वायर के साथ): 8
303 राउंड: 8
चार्जर क्लिप: 6
राइफल गेज: 1
कॉर्डेक्स वायर: 14 बंडल
विस्फोटक: 2 बैग
7.62 राउंड: 38
9 MM गोली: 10
फिलर: 3
KF 8MM: 9
नाइट्रोबेंजीन: 2.5 लीटर
देसी कट्टा: 2
सेमी-ऑटोमैटिक देसी: 1
STC-700 रेडियो सेट: 1
जाहिर है यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा झटका लगा है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now