जमीन के नीचे छुपा था नक्सलियों का हथियार जखीरा गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जमीन के नीचे छुपा था नक्सलियों का हथियार जखीरा गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

जमीन के नीचे छुपा था नक्सलियों का हथियार जखीरा
गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमीन के नीचे छुपा था नक्सलियों का हथियार जखीरा गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता, ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरिडीह। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर जमीन के नीचे छुपाकर रखे गए हथियारों, ग्रेनेड और अन्य नक्सली सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई खुखरा थाना क्षेत्र से सटे दुर्गम इलाकों में की गई।

पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों से जुड़ी अहम सूचना डॉ. बिमल कुमार और सुनीलदत्त त्रिपाठी को मिली थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह तथा सहायक कमांडेंट सी.ए. तोम्बा सिंह के साथ संयुक्त अभियान की रणनीति बनाई गई।

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 तैयार देशी बंदूकें सहित 23 हथियार बरामद
संयुक्त टीम ने खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी और कानेडीह इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। बीडीडीएस टीम की मदद से जमीन में गड्ढा खोदकर छुपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। सभी बरामद वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
बरामद हथियार व सामग्री
.303 बोर बोल्ट एक्शन सिंगल शॉट राइफल – 11
.22 राइफल – 9
ग्रेनेड – 6
एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर – 1
एम्युनिशन बॉक्स – 1
चार्जर क्लिप – 30
इलेक्ट्रिक कॉपर वायर – 2 बंडल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियार नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छुपाकर रखे गए थे। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है तथा नक्सलियों की तलाश जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now