20250908 213948

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.4 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। नगड़ी थाना क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन के तहत 2.4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चंदन कुमार सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नगड़ी थाना कांड संख्या 142/25, दिनांक 07.09.2025, धारा 20(b)(II)(B) NDPS Act 1985 के तहत दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को सूचना मिली थी कि नारो नगड़ी बाजार में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर कोयल रेस्टुरेंट के सामने एसबीआई एटीएम के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चंदन कुमार सिंह को 2.4 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से एक हीरो मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR01AC-8720) और एक सैमसंग एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया गया।

पूछताछ में चंदन ने बताया कि वह उड़ीसा के राउरकेला निवासी आशीष नामक व्यक्ति के लिए काम करता है, जो उसे रांची में गांजा सप्लाई करता है। वह रांची के विभिन्न इलाकों में गांजा बेचने का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Share via
Send this to a friend