सिमडेगा में 34 साल पुराने मामले का स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत स्थायी वारंट के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे चुन्नू बड़ाईक (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरदा ओपी क्षेत्र के जमतई स्थित उसके घर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, चुन्नू बड़ाईक के खिलाफ मनोहरपुर (आनंदपुर) थाना कांड संख्या 66/92 में भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 302, 34 और 120बी के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में चाईबासा के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जीआर संख्या 383/92 एस के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था।

झामुमो महासचिव ने भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव पर किया पलटवार, रोजगार और विस्थापन के मुद्दे पर मांगा जवाब
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा कि…

भाजपा कार्यसमिति में हेमंत सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित, भ्रष्टाचार-बेरोजगारी पर उठाए सवाल
रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव-2 सर्वसम्मति से पारित किया गया।…
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सिमडेगा पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।















