Important cabinet meeting in Jharkhand ministry today, many important proposals can be approved.

झारखंड को मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात, छह जिलों में खुलेंगे नए संस्थान।

Share
Link copied

झारखंड को मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात, छह जिलों में खुलेंगे नए संस्थान।

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। राज्य के छह जिलों में अब नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं। ये कॉलेज पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने झारखंड सरकार के इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इन छह जिलों को मिलेगा फायदा:

जिन जिलों में यह मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं, उनमें पहले से कोई मेडिकल कॉलेज नहीं था। ये जिले हैं:

पूर्वी सिंहभूम

धनबाद

देवघर

खूंटी

गिरिडीह

जामताड़ा

इन जिलों में लाखों की आबादी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं से अब सीधे जुड़ सकेगी। साथ ही स्थानीय छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

दिल्ली में हुई अहम मुलाकात

नई दिल्ली में झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद विजय हांसदा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और इस संबंध में राज्य सरकार का प्रस्ताव सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी।

भूमि चिन्हांकन हो चुका, जल्द मिलेगी अंतिम मंजूरी

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है, वहां भूमि चिन्हित की जा चुकी है। एक साल से लंबित इस प्रस्ताव पर अब सकारात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। केंद्र से अंतिम स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा:

हमने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में मौलिक सुधार के लिए यह प्रस्ताव केंद्र को सौंपा था। खुशी है कि जेपी नड्डा जी ने इसे प्राथमिकता के साथ देखा। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, उन्हें रिसोर्स गैप मानते हुए कॉलेज खोलने की अनुमति मिल रही है। यह झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow