पलामू में पुलिस की बड़ी कामयाबी: टीएसपीसी का 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, इंसास रायफल बरामद
पलामू : पलामू पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव उर्फ मुकेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ रविवार सुबह करीब 7 बजे पलामू जिले के तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुरक्षा बलों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में टीएसपीसी के शशिकांत गिरोह से जुड़े इस कुख्यात नक्सली को ढेर किया गया। मुखदेव पर पलामू और आसपास के जिलों में कई आपराधिक और नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से एक इंसास रायफल सहित अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी क्षेत्र में जारी है ताकि अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके।
पलामू पुलिस की इस कार्रवाई को शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों में यह एक बड़ी सफलता है।

















