20251106 113954

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का दिया संदेश

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत गुरुवार को सुबह बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना मतदान किया। मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे सीएम ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीतीश कुमार ने मतदान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “लोकतंत्र में मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सभी मतदाता बिना किसी भेदभाव के अपना वोट दें। पहले मतदान, फिर जलपान।” उन्होंने विकास और शांति को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी प्राथमिकता है।

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर हो रहे इस चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 45,341 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। कुछ संवेदनशील इलाकों जैसे सिमरी बख्तियारपुर, महीशी, तरापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक सीमित रखा गया है।

Share via
Share via