मानगो में दो सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, एक महिला की मौत, 15 घायल

मानगो में दो सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, एक महिला की मौत, 15 घायल

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में बुधवार को दो सांडों की आपसी भिड़ंत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 आम नागरिक घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि दो सांड आपस में लड़ रहे थे, तभी एक सांड बेकाबू हो गया और राहगीरों पर टूट पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सांड ने एक महिला को जोरदार झटका देकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने टाटा जू (टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क) के अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टाटा जू की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बेहोश करने वाली गन (ट्रैंक्विलाइजर गन) से सांड को बेहोश कर अपने साथ ले गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सांडों की धमाचौकड़ी लगातार जारी है। इससे इलाके के निवासी दहशत में हैं। वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा सांडों को तत्काल नियंत्रित किया जाए और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now