Jamshedpur: 'Chopper-wielding attacker' arrested in a dramatic, movie-style operation.

जमशेदपुर: फिल्मी अंदाज में हुआ ‘चापड़बाज’ गिरफ्तार, अपहरण समझ मची अफरा-तफरी

Share
Link copied

Jamshedpur: 'Chopper-wielding attacker' arrested in a dramatic, movie-style operation.

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बीच सड़क से उठाकर निजी कार में ले जाने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने इसे अपहरण समझकर भारी हंगामा कर दिया, लेकिन बाद में पता चला कि यह उलीडीह पुलिस की एक गुप्त और सफल छापेमारी थी।

RKDF
Adv

उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई ‘चापड़बाजी’ के एक मामले में लंबे समय से एक आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी सीतारामडेरा इलाके में मौजूद है। आरोपी तक पहुँचने के लिए पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरी तरह ‘फिल्मी स्टाइल’ में रणनीति तैयार की।

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर: केस वापस लेने के लिए आधी रात पीड़ित के घर पर हमला, तोड़फोड़
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: केस वापस लेने के लिए आधी रात पीड़ित के घर पर हमला, तोड़फोड़

जमशेदपुर के परसुडीह में 17 जून के हमले के पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव। आधी रात घर पर हमला…

झारखंड के लाल आशीष तानी पूर्ति भारतीय टीम में चयनित, एशिया यूथ हॉकी 5s चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
इसे भी पढ़ें

झारखंड के लाल आशीष तानी पूर्ति भारतीय टीम में चयनित, एशिया यूथ हॉकी 5s चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

रांची : झारखंड के लिए गर्व की बात है कि नेवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति का चयन…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट!
इसे भी पढ़ें

रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट!

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,…

आरोपी को चकमा देने के लिए पुलिस टीम सादे कपड़ों में एक निजी कार से मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर के आसपास घेराबंदी की गई और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। इतनी फुर्ती से उसे गाड़ी में बैठाया गया कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को लगा कि युवक का अपहरण कर लिया गया है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। कुछ ही समय बाद यह स्पष्ट हो गया कि जिसे लोग अपहरण समझ रहे थे, वह वास्तव में उलीडीह पुलिस द्वारा की गई एक वैध गिरफ्तारी थी। सीतारामडेरा पुलिस ने उलीडीह थाना से संपर्क कर मामले की पुष्टि की, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चापड़बाजी का केस दर्ज है। वर्तमान में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।