20251020 193312

बिहार चुनाव 2025: सासाराम से RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन भरते ही गिरफ्तार, 21 साल पुराने डकैती मामले में झारखंड पुलिस का एक्शन

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के नामांकन के अंतिम दिन सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को एक चौंकाने वाली घटना में नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में 2004 के एक पुराने डकैती मामले से जुड़े स्थायी वारंट के आधार पर की गई।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

सत्येंद्र साह सोमवार को सासाराम अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे, जहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उन्होंने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 320/04 के तहत की गई है, जिसमें आईपीसी की धारा 395 (डकैती), 397 (डकैती के दौरान घातक हथियार का उपयोग) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज है।

SNSP Meternal Poster 1

सत्येंद्र साह के खिलाफ कोर्ट द्वारा जारी स्थायी वारंट लंबे समय से लंबित था। उन्होंने इस मामले में जमानत भी नहीं ली थी या फिर जमानत के दस्तावेजों में इसका उल्लेख नहीं किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो उन्हें गढ़वा कोर्ट में पेश करेगी।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

सासाराम सीट पर RJD ने वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काटकर सत्येंद्र साह को मैदान में उतारा था। साह का राजनीतिक सफर भी पुराना है। वर्ष 2010 में उन्होंने कांग्रेस (जे) के टिकट से चुनाव लड़ा था, और कुछ वर्ष पहले अपनी पत्नी को सासाराम नगर निगम मेयर चुनाव में उतारा था। इस बार महागठबंधन के हिस्से के रूप में उन्हें टिकट मिला था।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Send this to a friend