Khan Sir's troubles mount, FIR filed in firing case; speculation of arrest rife

खान सर एपिसोड : एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन सोमवार को होगा दाखिल दिनभर खान सर के सरेंडर की लगती रहे अटकलें , सादे वर्दी में पुलिस रही मौजूद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पटना : पटना सिविल कोर्ट परिसर में आज उस समय गहमागहमी बढ़ गई, जब चर्चित फैजल खान (खान सर) की सरेंडर की खबर उड़ी । उसके कुछ देर बाद खान सर के अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका को लेकर कानूनी प्रक्रिया तेज होने की खबर आई । हालांकि खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मउवार और उनकी टीम के सदस्य आज कोर्ट परिसर में मौजूद दिखे , जिससे उनके सरेंडर की अटकलें जोरों पर रहीं। लेकिन अंत वकील की ओर से खबर आई की एंटीसिपेटरी बेल आज नही फाइल हो पाया सोमवार को फाइल होगा लेकिन खान सर सरेंडर नही करेंगे ।

पुलिस की भारी मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

कोर्ट परिसर में आज सुरक्षा के विशेष इंतजाम देखे गए। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में सादे वर्दी में पुलिस बल के जवान परिसर में तैनात किए गए थे। खबर तो ये भी है की पुलिस की इस सक्रियता के चलते खान सर ने आज सरेंडर नहीं किया। उनके कोर्ट परिसर में मौजूद न होने की पुष्टि भी हुई है।

कहां हैं खान सर?

फिलहाल, खान सर की वर्तमान स्थिति और लोकेशन को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोर्ट परिसर में समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच केवल एक ही सवाल तैर रहा है— “आखिर खान सर कहां हैं?”

कानूनी टीम का क्या है पक्ष?

खान सर के वकील के मुताबिक अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिवक्ता अरविंद कुमार मउवार के नेतृत्व में कानूनी टीम पूरी तरह से मामले को देख रही है। पुलिस की मौजूदगी के बीच सरेंडर न करने का निर्णय कानूनी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

यह मामला फिलहाल चर्चा में बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगर अग्रिम जमानत याचिका फाइल होती है तो खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट का क्या रुख होता है और वे अगली बार कब कानूनी प्रक्रिया के लिए सामने आते हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now