Hearing on Khan Sir's anticipatory bail plea at Patna Civil Court today; decision on the guards' bail also likely.

पटना सिविल कोर्ट में आज खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई, गार्ड्स की बेल पर भी फैसला संभव

Share
Link copied
Hearing on Khan Sir's anticipatory bail plea at Patna Civil Court today; decision on the guards' bail also likely.
Hearing on Khan Sir’s anticipatory bail plea at Patna Civil Court today; decision on the guards’ bail also likely.

पटना: कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में चर्चित शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका पर आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, खान सर के साथ मामले में नामजद उनके दोनों गार्ड्स की नियमित जमानत याचिका पर भी आज अदालत में सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की यह फाइनल हियरिंग मानी जा रही है, जिसके बाद अदालत अपना आदेश सुरक्षित रख सकती है या फैसला भी सुना सकती है।

यह मामला कोचिंग विवाद के दौरान दर्ज किए गए केस से जुड़ा है। पिछली सुनवाई में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनी थीं और अंतिम बहस के लिए आज की तारीख तय की थी। आज की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि खान सर को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं, वहीं उनके दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका पर भी अदालत का फैसला सामने आ सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।