bjp 1

भाजपा के खूंटी जिला संगठन प्रभारी सत्यनारायण सिंह की माता राजेश्वरी देवी का निधन BJP ने जताया शोक

प्रदेश BJP के कार्यसमिति सदस्य सह खूंटी जिला संगठन प्रभारी सत्यनारायण सिंह की माता राजेश्वरी देवी का निधन; प्रदेश भाजपा ने जताया शोक।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य सह खूंटी जिला संगठन प्रभारी सत्यनारायण सिंह की माता राजेश्वरी देवी का निधन आज सुबह 9 बजे उनके हेसल स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश* श्री सिंह के आवास पहुंचकर मृतात्मा के पार्थिव शरीर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्व. राजेश्वरी देवी एक धार्मिक महिला थीं एवं उनका निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया एवं कहा कि पार्टी दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
वहीं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने भी भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह की माता स्व. राजेश्वरी देवी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दु:ख जताया है।
ज्ञात हो कि स्व. राजेश्वरी देवी 78 वर्ष की थीं एवं अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

आज प्रातः 9 बजे उनके निधन की खबर सुनकर प्रदेश भाजपा की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय ,राँची विधायक सी पी सिंह, कांके विधायक समरीलाल, शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष किसलय तिवारी, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, राजू सिंह,नीरज सिंह, अशोक यादव, मुकेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष मिश्रा, नीलेश सिंह, विनोद सिंह, मदन सिंह, सुशील दूबे, योगश शास्वत, विरेंद्र प्रसाद, अरुण पांडेय, पंकज वर्मा, रवि सिंह, जितेंद्र पांडेय, विनय सिंह, बैजू सोनी, रामवृक्ष ठाकुर, सुधीर सिंह, मिथलेश केसरी, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमलोग उपस्थित रहे।

Share via
Share via