Chatra : स्वर्गीय बालेश्वर जी जीवन भर गरीबों की भलाई के लिए संघर्ष किया, मंत्री सत्यानंद भोग्ता

Chatra : स्वर्गीय बालेश्वर जी जीवन भर गरीबों की भलाई के लिए संघर्ष किया, मंत्री सत्यानंद भोग्ता

Share
Link copied

Chatra :  राज्य मंत्री सत्यानंद भोगताजी आज एक दिवसीय दौरा पर गिधौर पहुंचे। इस बीच प्रखंड मुख्यालय में द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला परिषद सदस्य दिवंगत बालेश्वर कुशवाहा की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मंत्री भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माननीय मंत्री ने फीता काटकर स्वर्गीय कुशवाहा जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें माला पहनाकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

उसके बाद मंत्री भोगता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय कुशवाहा एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों की भलाई के लिए संघर्ष किया। वे गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने गरीब और हाशिए के लोगों को जगाने का काम किया। लेकिन उनके विचार और सिद्धांत हमारे बीच हैं। यह हम सब के दिल में है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नोएल किशोर यादव पुलिस उपाधीक्षक केदार राम देवचरण डांगी जिला परिषद सदस्य अनीता देवी सामाजिक कार्यकर्ता बालेश्वर यादव मुखिया निर्मला देवी (पुत्र) राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव मनोज दांगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow