BJP ने हेमंत सरकार का पुतला जलाया कहां सबसे भ्रष्ट सरकार

BJP ने हेमंत सरकार का पुतला जलाया कहां सबसे भ्रष्ट सरकार

Share
Link copied

सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में 27स्थानो में निकाली राज्य सरकार की शव यात्रा

राज्य सरकार का किया गया पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत सरकार के संरक्षण में बढ़ रहे भ्रष्टाचार ,खनिज संसाधनों की लूट के खिलाफ प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों में 27 स्थानों पर शव यात्रा निकाल पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानो में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद-विधायकगण शामिल हुए।

भाजपा राँची महानगर के द्वारा हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक निकाली गई शव यात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए।

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा सड़क पर संघर्ष के लिये कमर कस चुकी है। राज्य सरकार के नाक के नीचे भ्रष्ट अधिकारी के दोनों हाथ भ्रष्टाचार में लिप्त है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिना सरकार के संरक्षण के खनिज संपदा की लूट नही हो सकती। राज्य से कोयला,बालू, स्टोन चिप्स के अवैध उत्खनन एवम तस्करी की जांच हो, जिससे यह साबित हो सके कि इस लूट में कौन कौन राजनेता,पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

दीपक प्रकाश ने कहा कि मधु कोड़ा प्रकरण को भी यह सरकार पीछे छोड़ चुकी है। सत्ता में बैठें हुए लोग एवं भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य के खनिज संसाधन को लूटा जा रहा है।

दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त होने और भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाया।

प्रकाश ने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों की लूट है।राज्य सरकार के संरक्षण में यह लूट जारी है।अब जब इडी के जरिये भ्रष्ट अधिकारियों की लूट कथा सामने आ रही है तो कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां इसका समर्थन करने की बजाये विरोध करने में लगी हैं।राज्य सरकार में अगर नैतिक साहस है तो पूजा सिंघल प्रकरण की सीबीआई जांच की अनुशंसा करे।

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन करोड़ जनता की जनभावनाओं को देखते हुए हेमन्त सोरेन इस्तीफा दे।

प्रकाश ने कहा कि खान सचिव के ठिकानों पर छापेमारी से अवैध तरीकों से अर्जित पैसे का मामला सामने आया है। जब केवल सचिव के ठिकानों से इतने पैसों की बरामदगी सामने आ रही है तो सरकारी नुमाइंदों के पास कितनी राशि होगी, यह समझना कठिन नहीं। राज्य सरकार और झामुमो अगर जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं तो यह गलत है।

कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,विधायक नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, अशोक बड़ाईक, प्रतुल शाहदेव, केके गुप्ता, वरूण साहू, बलराम सिंह,नीरज सिंह,जितेंद्र सिंह पटेल,सीमा सिंह,ललित ओझा,सूर्यप्रभात, रोमित नारायण सिंह, अनिता वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow