मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों का विरोध, ‘नौकरी के दुश्मन’ मास्क पहनकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना


रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक “नौकरी के दुश्मन” लिखे मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे और हेमंत सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।


भाजपा विधायकों ने कहा कि JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, नियुक्तियों में लगातार हो रही देरी तथा रोजगार के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका आरोप है कि इन कारणों से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


विपक्षी विधायकों ने स्पष्ट किया कि युवाओं के रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और लंबित नियुक्तियों के मुद्दे को वे विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।



















