BJP National President Nitin Nabin arrives in Ranchi on a two-day visit, workers are excited

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

BJP National President Nitin Nabin arrives in Ranchi on a two-day visit, workers are excited
BJP National President Nitin Nabin arrives in Ranchi on a two-day visit, workers are excited

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश संगठन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। पार्टी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन और संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नबीन विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

भाजपा नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम करेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी मजबूती मिलेगी।

राज्यसभा चुनाव से पहले हो रहे इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झारखंड में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा अहम साबित हो सकता है। भाजपा की नजर राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ आने वाले राजनीतिक अभियानों और संगठन विस्तार पर भी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now