भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, DC कार्यालय का किया घेराव

रांची: भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा ने मंगलवार से चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे और घेराव किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान भाजपा की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, मांगों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।

मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा ने पहले भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था और 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में भाजपा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।।प्रदर्शन में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो भाजपा इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के हित और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा।
















