अस्पताल में भर्ती विधायक पूर्णिमा दास से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जल्द स्वस्थ होने की कामना

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Aditya Sahu ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Das Sahu से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, विधायक पूर्णिमा दास साहू की तबीयत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल के सीसीयू में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विधायक की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री Karmveer Singh, प्रदेश उपाध्यक्ष Balmukund Sahay, प्रदेश महामंत्री Manoj Singh, प्रदेश मंत्री Saroj Singh तथा Subodh Singh Guddu सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने विधायक पूर्णिमा दास साहू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पार्टी परिवार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा है।
















