लोहरदग्गा के बाद बोकारो में भी दो गुटों में झड़प (VOILANCE) ,पुलिस ने संभाला मोर्चा। स्थिति नियंत्रण में।
BOKARO VOILANCE
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखण्ड में लोहरदग्गा के बाद बोकारो जिले में भी रामनवमी की शोभा यात्रा पर विशेष समुदाय के लोगो ने पथराव किया है जिससे फुसरो नगर के वार्ड 26 में दो समुदाय के बीच आपसी मतभेद होने से हालत काफी नाजुक हो गई। इस बीच राजा बेड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन हो गई।
बताया जाता है कि राजा बेड़ा गंजू मुहल्ले में मस्जिद के पास रामनवमी के संध्या माहौल बिगड़ने के संभावना उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो शाम के वक्त बाइक में सवार लगभग 25-30 बाइक सवार नारेबाजी करते हुए राजा बेड़ा मार्ग होकर गुजर रहे थे। इसी बीच दो समुदाय से विवाद शुरू हुआ ।
इसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद एस डी पी ओ सतीश चंद्र झा, बेरमो थाना प्रभारी सैलेश कुमार चौहान, बीडीओ मधु कुमारी पूरे दल बल के साथ यहां मौजूद हुए। और हालत को काबू किया। हालाकि देर रात तक पुलिस प्रशासन वह सुरक्षा बल पूरी मोर्चाबंदी किए हुए थे। फुसरो मुख्य पथ नया रोड में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। वही पुलिस राजा बेड़ा मुहल्ले में पेट्रोलिंग करते नजर आए।

















