BOKARO VOILANCE

लोहरदग्गा के बाद बोकारो में भी दो गुटों में झड़प (VOILANCE) ,पुलिस ने संभाला मोर्चा। स्थिति नियंत्रण में।

Share
Link copied

BOKARO  VOILANCE

झारखण्ड में  लोहरदग्गा के बाद  बोकारो जिले  में भी रामनवमी की  शोभा यात्रा  पर विशेष समुदाय के लोगो ने पथराव किया है जिससे फुसरो नगर के वार्ड 26 में दो समुदाय के बीच आपसी मतभेद होने से हालत काफी नाजुक हो गई। इस बीच राजा बेड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन हो गई।

बताया जाता है कि राजा बेड़ा गंजू मुहल्ले में मस्जिद के पास रामनवमी के संध्या माहौल बिगड़ने के संभावना उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो शाम के वक्त बाइक में सवार लगभग 25-30 बाइक सवार नारेबाजी करते हुए राजा बेड़ा मार्ग होकर गुजर रहे थे। इसी बीच दो समुदाय से  विवाद शुरू हुआ ।

इसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद एस डी पी ओ सतीश चंद्र झा, बेरमो थाना प्रभारी सैलेश कुमार चौहान, बीडीओ मधु कुमारी पूरे दल बल के साथ यहां मौजूद हुए। और हालत को काबू किया। हालाकि देर रात तक पुलिस प्रशासन वह सुरक्षा बल पूरी मोर्चाबंदी किए हुए थे। फुसरो मुख्य पथ नया रोड में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। वही पुलिस राजा बेड़ा मुहल्ले में पेट्रोलिंग करते नजर आए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow