cm

अमित अग्रवाल की जमानत याचिका रद्द मामले की जांच cbi करेगी ।

Cbi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ranchi:  अमित अग्रवाल के केस में आज हाई कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। साथ ही  उस मामले की  जाँच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है । Bjp प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अमित अग्रवाल के मामले की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत किया है. कहा कि अमित अग्रवाल राज्य के कई बड़े लूट और भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड है. इना ही नहीं, अमित अग्रवाल  राज्य में सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्यमंत्री का खासम खास भी है. भाजपा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और उसे प्राप्त सरकारी संरक्षण को लगातार उजागर कर रही है. जिस प्रकार से सत्ता के दलालों,ब्यूरोक्रेसी के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों ने राज्य के सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट का तांडव मचाया है, उसका सफाया राज्य हित में आवश्यक है. दीपक प्रकाश के मुताबिक ईडी की कार्रवाई से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही है. अब सीबीआई जांच के आदेश से  जांच की प्रक्रिया तेज होगी. भ्रष्टाचार के उजागर मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी होना राज्य हित में जरूरी है. गिरफ्तार अमित अग्रवाल को बेल नही देकर सीबीआई जांच का आदेश करना न्यायालय का स्वागत योग्य आदेश है.

Share via
Share via