रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर, अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड
रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर, अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अलकायता के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल मामले के मास्टरमाइंड डॉक्टर इश्तियाक अहमद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। इसमें रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जो रांची के मेडिका अस्पताल का तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट था के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।
प्रतीक्षारत पूजा सिंघल को मिली पोस्टिंग बनाई गई सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स
इसके अलावा चान्हो के पकरियो का एनामुल अंसारी, चान्हो का शाहबाज अंसारी, लोहरदगा के कुडू का अल्ताफ अंसारी, चान्हो का मोहम्मद रिजवान, चान्हो का ही मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग का फैजान अहमद शामिल है,
जबकि मामले में तीन अन्य आरोपियों उमर फारूक, हसन अंसारी और अरशद के खिलाफ अभी जांच चल रही है। इन सभी आरोपियों को 22 अगस्त 2024 को रांची और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 24 फरवरी को सुनवाईगिरफ्तारी के बाद यह बात पुलिस की ओर से बताया गया कि अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल को रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक ऑपरेट कर रहा था।
उसने खिलाफत की घोषणा करने के साथ ही देश में गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनायी थी। योजना को अंजाम देने से पहले वह मॉड्यूल से जुड़े सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न तरह के हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिलाता था।
दुखद घटना : अधिवक्ता सूरज कुमार न्यायालय में गिरे और फिर उठ नही सके, उनकी मौत से सभी वकील सदमे में
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को 22 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था, जब वे हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इसके अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा और हजारीबाग से संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

















