22.12.2021 13.33.10 REC

शिबू सोरेन का चेला हूँ,छतीसगढ़ मॉडल के तर्ज पर ही राज्य में शराब की बिक्री नहीं होने दूंगा : लोबिन हेंब्रम

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि मैं शिबू सोरेन का चेला हूँ. शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज सहित कई और भी दूसरे समाज के लोगो को भी शराब से हमेशा दूर रखने का काम किया है और सरकार जो गलत काम करने जा रही है, वह मैं कभी नहीं होने दूंगा. झारखंड के विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवे और अंतिम दिन सत्तारुढ़ झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने राज्य के सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही निशाने पर ले लिया. JMM के विधायक लोबिन हेंब्रम सदन में बोले की शिबू सोरेन ने आजीवन झारखण्ड में नशामुक्ति के लिए काम किया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार में शराब बिकवाये होना यह शर्मनाक है. झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि शिबू सोरेन ने आजीवन नशामुक्ति के लिए काम किया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :- जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार के जिम्मेदार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, सचिव ईस्तिफा दें

और आज भी वह समाज को नशे से दूर रहने की हमेशा सिख देते हैं . राज्य सरकार में सीबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन मुखिया है. ऐसे में झारखण्ड में दूसरे राज्यों से शराब बेचने की मॉडल बनाकर शराब की बिक्री कराना शर्मनाक है. साथ ही साथ लोबिन हेंब्रम ने सदन में एक हिंदी दैनिक पत्रिका में उत्पाद विभाग से संबंधित छपी एक खबर का भी जिक्र करते रहे. जिसके हिसाब से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राज्य की सरकार इस प्रयास लगी है कि छतीसगढ़ मॉडल के तर्ज पर ही राज्य में शराब की बिक्री कराई जाए.

इन्हे भी पढ़े :- डॉ. विनीता सिंह का राष्ट्रीय समाजशास्त्री परिषद में रिकॉर्ड मतों से जीत सर्वाधिक 692 मत मिले

Share via
Share via