हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया गया

हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया गया

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में 28 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुलाकात के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव ने मुख्यमंत्री को इस प्रतिष्ठित हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हॉकी इंडिया लीग 2025-26 की महिला प्रतियोगिता पूरी तरह रांची में आयोजित की जाएगी, जो 28 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। उद्घाटन मैच में रांची रॉयल्स का मुकाबला एसजी पाइपर्स से होगा।

यह आयोजन झारखंड के लिए गौरव की बात है, क्योंकि रांची हॉकी की समृद्ध परंपरा वाला शहर है और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से लीग के उद्घाटन को और अधिक महत्व मिलेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now