झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को संध्या 6 बजे से होगा।

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा और आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस आयोजन को झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है। चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रांची में आयोजन हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भव्य, शानदार और सफल होना चाहिए ताकि खेल के क्षेत्र में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित हो।”

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो।

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

यह आयोजन न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के शीर्ष एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह झारखंड को खेल के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर चमकने का एक और अवसर प्रदान करेगा।

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

झारखंड में 24-26 अक्टूबर को होगी चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला मुख्य अतिथि का न्योता

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now