4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

Share
Link copied

4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

रांची : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAAF) और झारखंड सरकार के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के 350 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक और 150 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।

4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

इस आयोजन में झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिव कुमार पांडे को भारतीय एथलेटिक्स टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। शिव कुमार पांडे ने पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ की प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ. मधुकांत पाठक, जे.ए.ए. अध्यक्ष सी.डी. सिंह, जे.ओ.ए. कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, और शिव कुमार पांडे की नियुक्ति से राज्य का मान और बढ़ा है। यह चैंपियनशिप न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्रीय सहयोग को भी मजबूत करेगी।

4थी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शिव कुमार पांडे बने भारतीय टीम के मैनेजर

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow