मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भोजपुरी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने की मुलाकात, झारखंड में फिल्म उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भोजपुरी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने की मुलाकात, झारखंड में फिल्म उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची, 18 दिसंबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भोजपुरी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की टीम ने रांची स्थित कांके रोड मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, शूटिंग लोकेशन्स और फिल्म उद्योग के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और बेहतरीन लोकेशन्स की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य फिल्म जगत के लिए बेहद अनुकूल है और यहां स्थानीय प्रतिभाओं का उपयोग कर फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।मुलाकात में फिल्म के प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी तथा को-प्रोड्यूसर जयराम महतो भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिल्म टीम का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की फिल्म फ्रेंडली नीति की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य को फिल्म हब के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं, जिससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के बारे में’
मुर्गा ट्रॉफी’ एक प्रेरणादायक भोजपुरी फिल्म है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म झारखंड की पारंपरिक मुर्गा लड़ाई और फुटबॉल के तत्वों पर आधारित है। इसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।फिल्म की शूटिंग इन दिनों झारखंड के विभिन्न लोकेशन्स जैसे रांची, जमशेदपुर, टाटा फुटबॉल अकादमी और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोर-शोर से चल रही है।
यह मुलाकात झारखंड सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें राज्य की खूबसूरत वादियों और सांस्कृतिक धरोहर को फिल्मों के माध्यम से विश्व पटल पर प्रमोट किया जा रहा है। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे कदम से झारखंड जल्द ही फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

















