Chief Minister Hemant Soren receives invitation for the inauguration of the redeveloped Muri and Piska railway stations.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का निमंत्रण

Chief Minister Hemant Soren receives invitation for the inauguration of the redeveloped Muri and Piska railway stations.
Chief Minister Hemant Soren receives invitation for the inauguration of the redeveloped Muri and Piska railway stations.

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीआरएम ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन दोनों रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा। मुलाकात के दौरान रेलवे परियोजनाओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुनर्विकसित स्टेशनों में यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पहुंच व्यवस्था और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाएं मिल सकेंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now