शहिद जवान दिलेश्वर परास को पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

शहिद जवान दिलेश्वर परास को पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

राँची : झारखंड के लाल शहीद दिलेश्वर परास का पार्थिव शरीर रांची के जैप वन ग्राउंड पूरे सम्मान के साथ लाया गया, जहां मातमी धुन के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई, इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी नीरज सिन्हा, पूर्व डीजीपी एमवी राव के साथ रांची एसएसपी और पुलिस के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बारिश भी होने लगी, उनके पार्थिव शरीर को लोगों ने पुष्प अर्पित कर सलामी दी और पूरा परिसर शांति के माहौल में तब्दील हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान रांची के डीजीपी नीरज सिन्हा ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए दिलेश्वर परास की आत्मा को शांति और सम्मान की बात कही, साथ ही कहा के इनके परिवार को 45 लाख का बीमा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी या नियुक्ति होगी।

बता दें की झारखंड के लोहरदगा जिले में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल दिलेश्वर परास शहीद हो गए थे, जिन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए उन्हें रिम्स भेजा गया था, आज उन्हें डोरंडा JAP 1 परिसर में श्रद्धांजलि दी गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now