माइंस में सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत, हजारीबाग ले जाने के दौरान तोड़ा दम

हजारीबाग: एनएमएल पकरी बरवाडीह बड़कागांव कोयला परियोजना के त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में मंगलवार को हुए हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय विभूति साहू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे और माइंस क्षेत्र में सपरिवार रहते थे।


जानकारी के अनुसार, विभूति साहू मिड स्केल सेक्टर-2 में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को नियमित कार्य के दौरान वह माइंस क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एक सैनिक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं, माइंस में कार्यरत सहकर्मियों के बीच भी शोक का माहौल है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित स्तर पर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

झारखंड में तीन दिन मौसम रहेगा खराब, 11 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; 24 सितंबर को 5 जिलों में ज्यादा खतरा
रांची। झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 25 सितंबर…
असीम मंडल के बाद अब तीन वांछित नक्सलियों पर पुलिस की नजर, नेतरहाट से चतरा और पलामू सीमा तक अभियान तेज
रांची : 2.20 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस की नजर…
















