holy-cross-school-teacher-dies-being

इचाक मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आने से होली क्रॉस स्कूल की शिक्षिका की मौत, चालक गिरफ्तार

Share
Link copied
holy-cross-school-teacher-dies-being
holy-cross-school-teacher-dies-being

हजारीबाग: इचाक थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ के समीप सोमवार रात सड़क हादसे में होली क्रॉस स्कूल की शिक्षिका सोनाली लता की मौत हो गई। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सोनाली लता अपने परिचित लकी के साथ स्कूटी से इचाक की ओर से हजारीबाग लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में सोनाली लता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

RKDF
advertisement

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद इचाक पुलिस ने ट्रेलर का पीछा किया और कोर्रा थाना क्षेत्र में चालक को पकड़ लिया। दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को नगवां टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment
Advertisment

इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Advertisem
advertisement

बताया गया कि सोनाली लता मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं। वह हजारीबाग में किराए के मकान में रहकर होली क्रॉस स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। हादसे की खबर मिलने के बाद स्कूल से जुड़े लोगों और परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisment
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।