मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की, भू-अर्जन तेज करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की, भू-अर्जन तेज करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की, भू-अर्जन तेज करने का निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की प्रगति पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने परियोजना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक के दौरान करम टोली से साइंस सिटी, चिरौंदी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में रांची की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि रांची की सड़कों पर बने कई डिवाइडर में अनावश्यक कट्स हैं, जिन्हें बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता (सीडीओ) विजय रंजन तथा उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now