मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों की समितियों ने बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और संबंधित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा एक-दूसरे के अनुभव साझा किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार विधान परिषद की समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने झारखंड विधान सभा के परिभ्रमण के दौरान यहां की महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। दोनों पक्षों ने बाल कल्याण, महिला उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
मुलाकात के दौरान झारखंड विधान सभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति एवं गाँडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। बिहार से आए प्रतिनिधिमंडल में समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी, निवेदिता सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।

















