CM हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट एवं हरमू कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क का लोकार्पण किया।

CM हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट एवं हरमू कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क का लोकार्पण किया।

Share
Link copied

वेजिटेबल मार्केट सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नागा बाबा सब्जी बाजार की पूर्व की स्थिति से हम सभी अवगत हैं।
सरकार का प्रयास रहता है कि हर चीज व्यवस्थित रूप में राज्य की जनता को प्राप्त हो। अब यहां स्वच्छ वातावरण में सब्जियों की खरीद बिक्री होगी। हमें इसे अपना बाजार समझ कर रख रखाव में सहयोग करना है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नागा बाबा सब्जी बाजार स्थित नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट के लोकार्पण समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा यहां दुकान लगाने वालों के लिए यह मार्केट उनके परिवार के जीवन यापन का साधन बनने जा रहा है। इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेवारी है। यह जिम्मेदारी हम सब को उठानी पड़ेगी। हमें पर्यावरण को चुनौती नहीं देनी चाहिए मुख्यमंत्री ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क के उद्घाटन समारोह में कहा कि शहरीकरण बढ़ रहा है। वृक्षों को काटकर गगनचुंबी इमारतें बन रहीं है। जबकि हमें पर्यावरण को कभी चुनौती नहीं देनी चाहिए। यहां के निवासियों के लिए यह पार्क भौतिकवादी समय में जीवन के अमूल्य क्षण को व्यतीत करने में सहायक बनेगा।
इन्हे भी पढ़े :- स्कूली बच्चों के बीच आर्मी वेपन्स का हुआ डिस्प्ले, ताकि देशप्रेम की भावना से वे ओत प्रोत हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की इस सम्पति का मालिक हरमुवासियों को बनाया जा रहा है। यहां के निवासी इसकी सुरक्षा करें। ताकि खूबसूरत पार्क की खूबसूरती हमेशा बनी रहे। सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी दुकान नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में 300 से अधिक सब्जी विक्रेताओं को दुकानें मिलेंगी। इसके लिए नगर निगम ने 191 प्लेटफार्म का निर्माण मार्केट में कराया है। बड़े प्लेटफार्म में दो-दो दुकानदारों को बसाया जाएगा। इसके अलावा मार्केट के दोनों तरफ बनाए गए सेड में ठेला पर फल बेचने वालों को जगह दी जाएगी। मार्केट की छत पर बना है फूड कोर्ट, जाम से मिलेगी मुक्ति वेजिटेबल मार्केट की छत पर फूड कोर्ट बनाया गया है। यहां सात अलग-अलग किचन की व्यवस्था निगम ने की है। मार्केट के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नागा बाबा सब्जी मार्केट में सड़क पर दुकान लगने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब इससे लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश, विधायक श्री सीपी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त नगर निगम श्री मुकेश कुमार, महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय एवं अन्य उपस्थित थे।
इन्हे भी पढ़े :- गणेश – 2 की हुई मौत, गणेश करमाली है जिन्दा, गणेश-2 ही था दुखु करमाली, छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर लगाए आरोप ने खड़े किए कई सवाल

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow