Cold wave :झारखंड में और बढ़ेगा ठंड, 24 घंटे में 3 की मौत, ठंड से 15 जनवरी के बाद ही राहत
Cold wave
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी
झारखंड में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी समेत पूरे राज्य में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे की चपेट में आ जाने से कई फ्लाइट व ट्रेनों की समयसारिणी तक प्रभावित है जबकि खबर है की सितलहरी से दो लोगो की मौत हो गयी है ।
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पांच जनवरी के बाद ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल कुहासा और बादल का राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिल रह है। देश के पहाड़ी इलाकों में चल रही बफीर्ली हवाओं ने कनकनी और बढ़ा दी है। मौसम खुलने के साथ ही पांच जनवरी से ठंड और सताने लगेगी।
देवघर ( Deoghar) : नगर थाना प्रभारी सस्पेंड, गार्ड के साथ किया था मारपीट
झारखंड में ठंड की बात करें तो पलामू में ठंड की चपेट में सबसे ज्यादा लोग आए है। यहां शीतलहर और कनकनी का सबसे ज्यादा असर लोगों को झेलना पड़ रहा है।
बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में तीन लोगों की मौत ठंड की वजह से हो गई। तीनों मौत पलामू के सतबरवा में हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।

















