Congress deliberates on Rajya Sabha election results; reaffirms alliance unity.

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस का मंथन, गठबंधन की एकजुटता दोहराई

Share
Link copied
Congress deliberates on Rajya Sabha election results; reaffirms alliance unity.
Congress deliberates on Rajya Sabha election results; reaffirms alliance unity.

रांची: राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। पार्टी नेताओं ने चुनावी नतीजों पर मंथन करते हुए महागठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम से गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने एकजुट होकर मतदान किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उसने निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन क्यों किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में धनबल का इस्तेमाल किया गया और झारखंडी अस्मिता को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन केवल चुनावी समझौता नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य और विकास के लिए बना एक मजबूत गठबंधन है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम को महागठबंधन के लिए एक चुनौती बताते हुए कहा कि यह एक लंबी राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारना उसके राजनीतिक उद्देश्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस समय आरोप-प्रत्यारोप के बजाय आत्मचिंतन की आवश्यकता है। साथ ही कांग्रेस प्रभारी के. राजू का बचाव करते हुए उन्हें ईमानदार और समर्पित नेता बताया।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि महागठबंधन चुनाव पूर्व बना गठबंधन है, जिसका उद्देश्य राज्य में भाजपा के विस्तार को रोकना और संविधान की रक्षा करना है। उन्होंने गठबंधन सहयोगियों से सार्वजनिक कटाक्ष से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्रभारी के. राजू के नेतृत्व पर पार्टी को गर्व है और उनके नेतृत्व में गठबंधन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की “फूट डालो और राज करो” की राजनीति झारखंड में सफल नहीं होगी तथा महागठबंधन पहले भी एक था और आगे भी एकजुट रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।