बेरमो और दुमका में कांग्रेस गठबंधन जीत रही है- अजय नाथ शाहदेव.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड उपचुनाव की दोनों सीटें कांग्रेस गठबंधन जीत रही है। भाजपा के पास न तो नीति है और न ही नियत‌। जब से मोदी जी केंद्र की सत्ता में बैठे हैं आम आदमी के दैनिक जरुरत की चीजों पर महंगाई की बुरी नजर लगी हुई है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आती है गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना दुश्वार हो जाता है। भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों के फायदों को ध्यान में रखकर कानून बनाती है। भाजपा का शासन अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है जिसमें न खाता होता है और न बही होता है जो मोदी जी कहते हैं वही सही होता है। श्री शाहदेव कहते हैं कि राज्य के आम चुनाव में रघुवर दास के अहम को जनता ने करारा जवाब दिया था उसी तरह अभी बेरमो और दुमका के उपचुनाव में भाजपा की लुटिया डूबोने को वहां की जनता तैयार बैठी है।

पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा,रसोई गैस महंगी, सब्जियां महंगी और तो और गरीबों के भोजन का अटुट हिस्सा आलु को भी उनके पहुंच से कोसों दूर कर दिया है केंद्र की भाजपा सरकार ने। प्याज की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का आंसू निकाल दिया है। उपचुनाव में इन्ही आंसुओं का बदला जनता वोट स्वरुप जवाब देकर भाजपा के आला नेताओं का निकालेगी।

श्री शाहदेव ने आगे कहा है कि भाजपा हिन्दूओं का रखवाला होने का ढोंग कर केंद्र में सत्तासीन हुई है पड़ोसी राज्य बिहार में भाजपा जदयू की सरकार है फिर क्यों दुर्गा विसर्जन में भक्तों पर बेहरमी से गोलियां और लाठी बरसाई गई? इतनी बड़ी घटना हुई न तो मोदी जी ने अफसोस जताया और न ही अमित शाह ने, आखिर क्यों? भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है और इसका जवाब भाजपा को बिहार चुनाव से बेदखल कर वहां की जनता देगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow