20250715 222104

सिमडेगा: कोलेबिरा-बांसजोर सड़क की बदहाली पर कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की की पहल, मेंटेनेंस कार्य में तेजी का आग्रह

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलेबिरा से बांसजोर तक की 74 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद इंटक व आदिवासी कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की ने सक्रियता दिखाई है। सड़क का दौरा करने के बाद उन्होंने पाया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग फिर से खराब स्थिति की ओर बढ़ रहा है। पहले इस सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब यह दोबारा बदहाल हो रही है।

दिलीप तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के कार्यपालक और कनिष्ठ अभियंता से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि सुप्रिया कंस्ट्रक्शन के पास सड़क के मेंटेनेंस का एक वर्ष का समय अभी बाकी है। अधिकारियों ने सूचित किया कि बारिश के कारण फिलहाल गड्ढों में जीएसबी भरा जा रहा है और धूप होने पर बिटुमिन से पेचिंग का कार्य शुरू होगा।

दिलीप ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो एक वर्ष बाद मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने पर आम लोगों को भारी परेशानी होगी और विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर कार्यपालक अभियंता ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया।

कोलेबिरा-बांसजोर सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, और इसकी बदहाली से स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। दिलीप तिर्की की इस पहल से लोगों को उम्मीद है कि सड़क जल्द ठीक होगी।

Share via
Share via